मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गौहत्या की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। यह मामला मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल के गृह जिले का होने के कारण ज्यादा बड़ा है। जिससे स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद से ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, और विरोध स्वरूप शहर में बाजार बंद करने का आह्वान किया गया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।
आए दिन जिले के अलग-अलग स्थानों से गौहत्या के मामले सामने आते हैं। गौसेवकों की लगातार कोशिशों के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर गौ हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दमोह जिले से गौहत्या का मामला सामने आया है। इसके बाद गुस्साएं हिंदुओं ने आज दमोह बंद का आव्हान किया है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात मिली जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के सीताबवली क्षेत्र में गौहत्या का मामला सामने आया है। यहां गौसेवकों ने आरोपियों को गौहत्या करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

वहीं लगातार हो रही गौ हत्याओं से नाराज हिंदू संगठनों और लोगों ने आज दमोह बंद का आव्हान किया है। लोग लगातार हो रही गौहत्या का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

आरोपियों की शिकायत के बाद प्रशासन मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंचा आरोपियों के अवैध कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर चलाया गया।
तहसीलदार मोहित जैन का कहना है की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा