भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने मंगलवार को ग्राम छिदगांव तमोली में 37.84 लाख रूपये की लागत से निर्मित सीताराम गौशाला का लोकार्पण किया।मंत्री श्री उईके ने गौशाला में गौ माता का विधिवत पूजन भी किया।

उन्होने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि गाय माता हमें दूध, गोबर, गोमूत्र सहित बहुत कुछ देती है, हमें भी गौवंश की सेवा करनी चाहिए।

गौ एवं गौशाला उत्थान संगठन हरदा जिला अध्यक्ष अनिल गीते ने बताया कि –
जिले में गौ वंशों की दसा बड़ी गंभीर आज हजारों की संख्या में आश्रय हीन गौ माता सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, हरदा जिला प्रशासन द्वारा आश्रय हीन गौ वंश को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया जा रहा है। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गौ साला तो बनवाई जा रही है लेकिन कुछ गौ शालाओं में भूसे की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है।ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में गौशालाओं के पास पर्याप्त भूसा न होने के कारण गौ शाला बंद होना निश्चित है।

लोकार्पण के अवसर पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, जनपद अध्यक्ष टिमरनी श्रीमती रजनी राजेश कलम, जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, सरपंच उत्तम सिंह राजपूत ,जिला अध्यक्ष अनिल गीते गौ एवं गौशाला उत्थान संघ सहित अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।