मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। फरवरी माह में पिछले तीन दिन से ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। शहडोल में रात का न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में रात के साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। इससे दिन और रात के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन भी ठंडे हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात में 6 जिलों का पारा 7 डिग्री से नीते दर्ज किया गया। सबसे ठंडा शहडोल रहा यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
प्रदेश न्यूनतम तापमान वाले शहर
4.5राजगढ़
5.0शाजापुर
5.8उमरिया
6.1छतरपुर
6.1सिंगरौली
6.4रात में 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे प्रदेश का पारा प्रदेश में पिछले 3 दिन से सर्दी पड़ रही है। इस वजह से रात का तापमान 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे आ गया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल अधिक शीतलहर वाले जिले रहे। जबकि भोपाल, विदिशा, झाबुआ, आगर-मालवा, गुना, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मेहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर में भी सर्द हवा चली। वहीं, रात में कल्याणपुर, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना, सतना, धार, पचमढ़ी और मंडला में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी न्यूनतम तापमान 10.2 से 12 डिग्री तक रहा।